Share

बाराबंकी में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, कई विंडो के शीशे टूटे; CCTV खंगाल रही पुलिस
अराजक तत्वों द्वारा पत्थर चलाने से ट्रेन के कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूटा गया। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
बाराबंकी: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार बाराबंकी में सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किए जाने की घटना सामने आई है। ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी इसी दौरान सफेदाबाद रेलवे स्टेशन के पास अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। पथराव किए जाने से कोच का शीशा टूट गया। ट्रेन जब लखनऊ पहुंची तब रेलवे सुरक्षा बल की एस्कोर्ट टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों द्वारा पत्थर चलाने से कोच नंबर सी-2 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूटा गया। ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के माध्यम से अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने के दौरान वंदे भारत ट्रेन पर चौथी बार पत्थरबाजी हुई है। हालांकि बाराबंकी में यह पहली घटना है जब अराजक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर चलाएं हैं। सुरक्षा एवं परिचालन से जुड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम डॉ. मनीष थपल्याल का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *