Share

भदोही: व्हाट्सएप ग्रुप में सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना शख्स को पड़ा भरी, एडमिन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक शख्स को व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना मंहगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को अरेस्ट कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक शख्स को व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना मंहगा पड़ गया। मामले में पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक भदोही जिले में नगर पालिका परिषद नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में सीएम योगी के खिलाफ ‘अभद्र’ भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक टिप्पणी की गई थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि चार अगस्त को सोशल मीडिया पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ एक अभद्र भाषा वाली टिप्पणी वायरल हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले में ट्विटर के जरिए चार अगस्त को शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगा कि मुस्लिम अंसारी नाम के एक युवक ने उक्त टिप्पणी की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी ने आरोपी को ग्रुप से जोड़ा था।
‘व्हाट्सएप ग्रुप आधिकारिक नहीं’
थाना प्रभारी ने बताया कि अपमानजनक टिप्पणी का ‘स्क्रीनशॉट’ मिल गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ IPC, सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के मुताबिक मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद रविवार को ही शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ‘भदोही नगर पालिका परिषद’ नाम से बनाया गया ग्रुप नगरपालिका का आधिकारिक ग्रुप नहीं है। हालांकि उससे नगर के तमाम सभासद भी जुड़े हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *