Share

चिया सीड्स खाने से पहले जान लीजिए इसके साइड इफेक्ट्स, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
चिया सीड्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
चिया की बीजों का सेवन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फिट रहने के लिए लोग इसका सेवन स्मूदी में, पुडिंग में और ड्रिंक्स में करते हैं। चिया सीड्स के अलावा इसके तेल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक्स बनाने में किया जाता है। फिटनेस फ्रीक लोग चिया सीड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। शरीर को अनेक लाभ देने वाले चिया सीड्स कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। अगर आप भी चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करने का प्लान बना रहे हैं तो इसके साइड इफेक्ट्स जान लीजिए।
चिया सीड्स के साइड इफेक्ट
जिन लोगों को सरसों और तिल से एलर्जी होती है उन्हें चिया सीड्स को खाने से भी एलर्जी होने का डर रहता है।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर का इलाज करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो चिया सीड्स लेने से बचें। इन दवाओं के साथ चिया सीड्स नुकसानदेह साबित हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को चिया सीड्स का सेवन कम करना चाहिए।
जिन लोगों को पेट संबंधित दिक्कतें हैं उन्हें डॉक्टर की सलाह पर चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान चिया सीड्स डॉक्टर की सलाह पर ही लेने चाहिए।
चिया सीड्स में ओमेगा 3 होता है ऐसे में इसका सेवन खून को पतला कर सकता है। जिससे लो ब्लड प्रेशर होने की संभावना रहती है।
ज्यादा चिया सीड्स खाने से पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।
चिया सीड्स में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, एनर्जी, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, सोडियम, पोटैशियम, फ़ॉस्फोरस, कॉपर, ज़िंक, मैंगनीज़, सेलेनियम के साथ विटामिन ए, विटामिन बी1 (थायमिन), विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन बी9 (फोलेट), विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *