Share

पत्नी की मनपसंद बुलेट चुराकर कुल्लू मनाली घुमाने ले गया, पैसे कम पड़े तो अगले ही दिन उड़ाया लाखों का बैग; यूं धरा गया हाशिम की पत्नी महंगे वाहन और ब्रांडेड सामान की मांग करती थी। उसे बुलेट मोटरसाइकिल की भी चाहत होती थी जिसे पूरा करने के लिए हाशिम शातिर चोर बन बैठा।
पत्नी को कुल्लू मनाली घुमाने के लिए पति ने कर डाली की दो-दो चोरियां, पुलिस ने पकड़ा
मुरादाबाद: क्या एक पति अपनी पत्नी के शौक पूरा करने के लिए, उसे घूमाने के लिए चोरी कर सकता है। आप शायद सोच रहें होंगे कि एक पति अपनी पत्नी के लिए भला चोरी क्यों करेगा, लेकिन मुरादाबाद कोतवाली थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी पत्नी को कुल्लू मनाली घुमाने के लिए दो-दो चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से कैश, अवैध तमंचा समेत बुलेट बाइक बरामद की हैं।
चोरी के बाद पत्नी को घुमाने ले गया कुल्लू मनाली हाशिम की पत्नी महंगे वाहन और ब्रांडेड सामान की मांग करती थी। उसे बुलेट मोटरसाइकिल की भी चाहत होती थी जिसे पूरा करने के लिए हाशिम शातिर चोर बन बैठा। उसने पहले पत्नी की मनपसंद बुलेट मोटरसाइकिल चुराई। इसके अगले ही दिन उड़ाया लाखों का बैग उड़ा लिया और कुल्लू मनाली निकल गया। हाशिम के पास से पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल और चोरी किए गए एक लाख 90 हजार रुपयों में से बाकी बचे 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखकर कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी हाशिम पुत्र शमीम निवासी करूला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।दवा व्यापारी का लाखों रुपये से भरा बैग उड़ाया
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अभी कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई हैं। अपने और पत्नी के शौक पूरे करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने बताया कि 3 जून शनिवार को मझोला थाना क्षेत्र से बुलेट बाइक चोरी की थी। इसके बाद रविवार 4 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र मेडिकल मार्केट से दवा व्यापारी का पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया था। दोनों घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह अपनी पत्नि को कुल्लू मनाली घुमाने ले गया था जहां उसने 45 हजार रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा कुछ पैसे आरोपी ने अन्य शौक पूरे करने में खर्च कर दिए। बचे हुए पैसों से वह मंडी चौक में कर्जा चुकाने जा रहा था इस दौरान उसे पुलिस ने दबोच लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *