Share

Dharmendra ने किए ऐसे इमोशनल पोस्ट, लोगों को पूछना पड़ा- आखिर हुआ क्या है!
बॉलवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक अजीब सा पोस्ट शेयर किया है, जिसकों लेकर उनके फैंस थोड़े परेशान हो रहे हैं। इस पोस्ट पर उनकी बेटी ईशा देओल ने भी रिएक्ट किया है।
बॉलवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो फैंस से अपनी लाइफ की हर अपडेट साझा करते हैं। यही नहीं एक्टर अपने चाहने वालों पर खूब प्यार लुटाते हैं। हाल में ही एक्टर अपने पोते करण देओल की शादी से फ्री हुए हैं, लेकिन उनका वर्क शेड्यूल काफी टाइट हो गया है। उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस परेशान हो रहे हैं और लगातार पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है।
दरअसल, धर्मेंद्र ने लगातार दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस थोड़े परेशान हो गए हैं और वो जानना चाहते है कि उनके इस तरह के पोस्ट करने के पीछे की वजह क्या है। धर्मेंद्र ने अपने पहले पोस्ट में अपनी जवानी के दिनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘साथ जो साँस थी….जाने कियों….उसे साथ ने…..अचानक हाथ छोड़ दिया……..हाहा।’ इसके ठीक बाद उन्होंने एक और इमोशनल करने वाला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘फसलों का अहसास तब हुआ… जब मैंने कहा “ठीक हूं” और उसने मान लिया। …रूह से लिखा प्रवीण का…मैंने हमेशा रूह से पढ़ा।’
फिलहाल फैंस के सवालों का एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं एक्टर की बेटी ईशा देओल ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ‘लव यू’ कहा। पोस्ट की हुई तस्वीर में धर्मेंद्र गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
फिल्म स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के साथ लंबे वक्त बाद फिल्ममेकर करण जौहर निर्देशन करते नजर आएंगे। रणवीर सिंह और अदाकारा आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जल्दी ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 28 जुलाई को फिल्म को रिलीज किया जाना है। फैंस को है फिल्म का इंतजार
फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज के ठीक 1 महीने पहले ही मेकर्स इसके धमाकेदार प्रमोशन में लग गए हैं। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। सबको अब फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दूसरी बार साथ नजर आएंगे। ‘गली बॉय’ में दोनों को साथ काम करते देखा गचा था, जिसमें दर्शकों को दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। फिल्म में जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं। बात करें धर्मेंद्र की तो वो इससे पहले नसीरुद्दीन शाह के साथ ‘ताज’ वेब शो में नजर आ चुके हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *