Share

लॉस एंजेलिस 06 मई,। अमेरिका में इस सीजन में बच्चों में होने वाले फ्लू से 149 बच्चों की मौत हो गई है। रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की हाल ही में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस मौसम में अब तक कम से कम 2.6 करोड़ लोग फ्लू की चपेट में आए हैं। इनमें से 2,90,000 अस्पताल में भर्ती हुए हैं, और फ़्लू से 19,000 मौतें हुई हैं।
सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 29 अप्रैल को समाप्त हुए नवीनतम सप्ताह में 900 से अधिक लोगों को फ्लू के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सीडीसी अनुशंसा करता है कि जब तक फ्लू की लहर जारी रहती है, तब तक छह महीने और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *