Share

मुंबई विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और विशेष आहरण अधिकार में बढ़ोतरी होने से 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 588.8 अरब डॉलर हो गया जबकि इसके पिछले सप्ताह 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.23 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.99 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 519.5 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 49.4 करोड़ डॉलर कम होकर 45.7 अरब डॉलर पर आ गया।
आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 3.5 करोड़ डॉलर बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट लेकर 5.17 अरब डॉलर रह गई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *