काबुल में दो आईएस ऑपरेटिव मारे गए

148
Share

काबुल 06 मई,। अफगानी सुरक्षा बलों ने राजधानी काबुल के आसपास आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के संदिग्ध ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। अफगानिस्तान के खुफिया महानिदेशालय (जीडीआई) के बयान में यह बात कही गई है। बगरामी जिले में बीते शाम चलाए गए ऑपरेशन में दो आईएस सदस्य मारे गए। इसमें ऑपरेशन में शामिल बल के सदस्य या किसी आम नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
काबुल में अफगान सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में पिछले कुछ महीनों में 10 से ज्यादा आईएस ऑपरेटिव मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY