Share

भड़के हाथी के रौंदने से 2 महिला और 1 बच्चे की की मौत, CM योगी ने जताया दुख
इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही जबकि लड़के की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की एक टीम और पुलिस बल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में गुरुवार को यज्ञ समारोह के दौरान अचानक भड़के हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया गया।
जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का कार्यक्रम हो रहा था। इसमें रस्म के लिए एक हाथी को भी लाया गया था। उन्होंने कहा कि यज्ञ में भजन-कीर्तन के दौरान हाथी अचानक भड़क गया और उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इससे मौके पर भगदड़ मच गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया
करुणेश ने बताया कि इस दौरान हाथी ने 55 वर्षीय कांति देवी, 50 वर्षीय कौशल्या देवी और राजीव नामक शख्स के चार वर्षीय बेटे को पैरों तले रौंद डाला। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही जबकि लड़के की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग की एक टीम और पुलिस बल ने कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया। परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता का ऐलान
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के हैंडल से किए गए ट्वीट में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हाथी के हमले से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *