Share

देश में पहली डोर-टू-डोर पार्सल ट्रेन सेवा शुरू, मिलेगी ये खास सुविधा
यह चार सेक्टरों दिल्ली से कोलकाता, बेंगलुरु से गुवाहाटी, सूरत से मुजफ्फरपुर और हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन के बीच पार्सल ट्रेनें शुरू हो गई हैं।भारतीय रेलवे और भारतीय डाक विभाग ने संयुक्त रूप से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा के तहत अपनी पहली पार्सल ट्रेन सेवा शुरू की है। रेलवे के मुताबिक, ग्राहकों को डोर-टू-डोर पार्सल सेवा प्रदान करके यह सेवा पार्सल के परिवहन में गेम-चेंजर हो सकती है। दिल्ली के आईसीओडी ओखला से रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्विस को गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने झंडी दिखाकर रवाना किया।ट्रेन में संपेरे सांप दिखाकर मांग रहे थे पैसे, यात्रियों की शिकायत पर रेलवे ने लिया एक्शन
यह भारतीय रेलवे और भारतीय डाक के बीच सहयोग बजट घोषणा 2022-23 का एक हिस्सा है। गुरुवार को यह चार सेक्टरों दिल्ली से कोलकाता, बेंगलुरु से गुवाहाटी, सूरत से मुजफ्फरपुर और हैदराबाद से हजरत निजामुद्दीन के बीच शुरू हो गई है। हालांकि, पहले चरण में कुल 15 क्षेत्रों को शामिल करने की योजना बनाई गई है।
0.05 प्रतिशत पर बीमा क्षति सुविधा दी गई है
इस सेवा के मुख्य आकर्षण डोर स्टेप पिकअप और डिलीवरी, समयबद्ध ट्रेन सेवा, सस्ती टैरिफ, मोबाइल एप्लिकेशन, पैलेटाइजेशन ढके हुए और सीलबंद बक्सों के माध्यम से परिवहन, सेमी-केनाइज्ड हैंडलिंग, नुकसान के लिए कार्गो के घोषित मूल्य का 0.05 प्रतिशत पर बीमा क्षति सुविधा दी गई है।
रेलवे के मुताबिक, ग्राहकों की पार्सल खेप को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए यह पहल पार्सल के अर्ध-यांत्रिक संचालन पर जोर देती है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार, तापमान नियंत्रित पार्सल वैन को उन खेपों के परिवहन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्हें तापमान समायोजन की आवश्यकता होती है।
डाक-रेलवे के बीच संयुक्त मार्केटिंग टीम बनाई गई है
इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए डाक और रेलवे के बीच संयुक्त मार्केटिंग टीम बनाई गई है। पहली बार प्रति किलो माल के हिसाब से प्रति किलोमीटर के हिसाब से टैरिफ निर्धारित किया गया है। रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा रेणिगुंटा से हजरत निजामुद्दीन तक सप्ताह में चार बार (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार) नियमित रूप से संचालित होगी और काचीगुडा, नागपुर, भोपाल व तुगलकाबाद से होकर गुजरेगी। मार्गस्थ स्टेशनों पर भी लदान और उतराई की सुविधा है।

ये भी पढ़ें-

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *