King Fahd Road in downtown Riyadh Saudi Arabia on a sunny day.
Share

कोरोना से डरा सऊदी अरब, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया बैन
सऊदी अरब ने लाखों भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब ने भारत समेत 16 देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिकों की यात्रा पर बैन लगा दिया है।
कोरोना से डरा सऊदी अरब, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया बैन सऊदी अरब ने लाखों भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब ने भारत समेत 16 देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिकों की यात्रा पर बैन लगा दिया है।
सऊदी अरब ने लाखों भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। सऊदी अरब ने भारत समेत 16 देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिकों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। सऊदी अरब के द जनरल डायरक्‍टोरेट ऑफ पासपोर्ट ने शनिवार को जारी अपने आदेश यह यात्रा बैन लगाया है। इन देशों में भारत के अलावा ईरान, तुर्की, यमन, वियतनाम, कांगो, इथ‍ियोपिया, वेनेजुएला आदि देश शामिल हैं।
सऊदी गजट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सऊदी प्रशासन ने अपने आदेश में इस बात पर जोर दिया है कि ऐसे सऊदी लोग जो गैर अरब देशों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके पासपोर्ट की वैधता 6 महीने से ज्‍यादा होनी चाहिए। बयान में कहा गया है कि अरब देशों के अंदर यात्रा कर रहे लोगों के पासपोर्ट की वैधता 3 महीने से ज्‍यादा होनी चाहिए। ऐसे सऊदी नागरिक जो खाड़ी सहयोग परिषद के अन्‍य देशों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके राष्‍ट्रीय आईडी कार्ड की वैधता 3 महीने से ज्‍यादा होना चाहिए।
मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला सामने नहीं आया: सऊदी अरब
इस बीच सऊदी अरब के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने जनता को भरोसा दिया है कि देश में अभी तक मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सऊदी अरब के उप स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री अब्‍दुल्‍ला असीरी ने कहा कि सरकार के पास संदिग्‍ध मंकीपॉक्‍स के मामलों की निगरानी और उनकी पहचान की पूरी क्षमता मौजूद है। उन्‍होंने कहा कि अगर देश में मंकीपॉक्‍स का मामला सामने आता है तो देश के पास उससे निपटने की भी क्षमता है।
असीरी ने कहा, ‘अभी तक मंकीपॉक्‍स के इंसानों से इंसानों के बीच संक्रमण के मामले बहुत सीमित हैं। ऐसे में मंकीपॉक्‍स के प्रकोप के फैलने का खतरा जहां इसके मामले पाए भी गए हैं, वहां बहुत कम हैं।’ इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कहा है कि दुनिया में अभी मंकीपॉक्‍स के और ज्‍यादा मामले सामने आ सकते हैं। शनिवार तक मंकीपॉक्‍स के 92 मामलों की 12 देशों में पुष्टि हो गई थी। सऊदी अरब में लाखों की तादाद में भारतीय काम करते हैं। इस यात्रा बैन से उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *