Share

नई दिल्ली। एलन मस्क इन दिनों 44 बिलियन डॉलर में सोशल मीडिया ऐप ट्विटर को खरीदकर मीडिया की सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि एक बार उन्हें अपने घर का किराया चुकाने के लिए उसे नाइट क्लब में बदलना पड़ा था।
मस्क ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते है एक ट्विटर यूजर ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए उनसे ट्विटर पर पूछा कि मस्क आप काफी अमीर पैदा हुए थे। इस पर मस्क ने जबाब दिया कि छात्रजीवन के दौरान उन्हें अपने लोन को चुकाने के कई असामान्य तरीकों को अपनाना पड़ा था।
ट्विटर पर भारत के प्रणय पटोले ने एलन मस्क को टैग करते हुए ट्विटर पर पूछा कि कुछ लोग झूठ फैला रहे हैं कि आप एक अमीर परिवार में पैदा हुए थे और आपके पिता कि पन्ने की खदान थी। आगे लिखा कि क्या यह सही कि जब आपने अपनी पहली कंपनी जिप 2 को शुरू किया था तब आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी और आप वाईएमसीए में जाकर नहाते थे। इसके साथ कॉलेज के दिनों में अपने घर का किराया चुकाने के लिए अपने घर को एक नाइट क्लब में बदल दिया था?
मंगल पर बसाना चाहते हैं दुनिया: एलन मस्क 2029 तक पृथ्वी के बाहर मंगल ग्रह पर पूरे शहर बसाना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस शहर में करीब 10 लाख लोगों के रहने के लिए जगह होगी। मंगल पर दुनिया बसाने को लेकर एक मस्क ने कहा था कि अब लगभग आधी सदी बीत चुकी है जब मनुष्य आखिरी बार चंद्रमा पर गया था। बहुत लंबा समय हो चुका है। हमें वहां वापस जाकर चंद्रमा पर एक स्थायी दुनिया बसाने की आवश्यकता है। चंद्रमा पर एक बड़ा बेस स्थापित करना होगा और फिर मंगल ग्रह पर एक शहर का निर्माण करना होगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *