Share

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 7 वीडियो कथित तौर पर लीक होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 आपत्तिनजक हैं। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ का सोशल मीडिया विंग वीडियो सामने आने के पहले ही डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। खास बात यह है कि पिछले हफ्ते इमरान ने खुद कहा था कि ईद के बाद उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की जा सकती है।
पाकिस्तान के कई पत्रकारों ने साफ किया है कि इमरान की कुछ बेहद आपत्तिजनक वीडियोज किसी भी वक्त सामने आ सकते हैं। एक सीनियर जर्नलिस्ट की मानें तो ये वीडियो जारी या कहें लीक किए जाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और खुद इमरान खान को इस बारे में जानकारी है।
यही वजह है कि उनकी सोशल मीडिया टीम अभी से प्री डैमेज कंट्रोल मोड में आ गई है।नकवी कहते हैं- बेहद भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि 7 या 8 वीडियोज हैं। इसके अलावा दो आॅडियो टेप भी हैं। ये इमरान सरकार गिरने के फौरन बाद ही जारी किए जाने थे, लेकिन उस वक्त रमजान का महीना चल रहा था। इसलिए इन्हें रोक लिया गया और अब किसी भी वक्त इन्हें जारी किया जा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *