Share

नई दिल्ली: भारत में पिछले एक सप्ताह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बीच बुधवार यानी 13 अप्रैल 2022 को सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया है। पिछला संशोधन 6 अप्रैल को हुआ था। जिसके बाद गैस कंपनियों ने एक बार फिर सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं और कच्चे तेल ङ्म्र’) के दाम भी बढ़ गए हैं। रूस पर संभावित प्रतिबंधों के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में इजाफा हो रहा है। जबकि बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 0.38% बढ़कर 105.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा था। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट का दाम 0.55% से बढ़कर अब यह 101.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि मुंबई गैस लिमिटेड ने बुधवार को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। आज मुंबई में सीएनजी 5 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 4.50 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर महंगा कर दिया गया है। जिसके बाद यहां सीएनजी 72 रुपये और पीएनजी 45.50 रुपये के रेट्स पर बिक रही है। इस बीच मुंबई में एक हफ्ते में सीएनजी 12 रुपये महंगी हो गई है। इसके अलावा 6 अप्रैल को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। इसके साथ ही इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी के दाम 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 71.61 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजिÞयाबाद में सीएनजी की कीमत 74.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। वहीं गुरुग्राम में इसकी कीमत 79.94 रुपये प्रति किलोग्राम की गई है।
जानिए आज के ताजा पेट्रोल और डीजल के दाम
दिल्ली- पेट्रोल- 105.41 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 96.67 रुपए प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल- 120.51 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 104.77 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल- 115.12 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 104.77 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल- 110.85 रुपए प्रति लीटर, डीजल- 100.85 रुपए प्रति लीटर

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *