Share

मुंबई। एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने पहनावे को लेकर ट्रोल होने से परेशान हो चुकी हैं। ट्रोलर्स उनके कपड़ों पर कुछ ना कुछ टिप्पणी करते रहते हैं। लेकिन अब सेलिब्रिटीज भी उनके ड्रेसिंग स्टाइल पर बाते करने लगे हैं। इसी बीच उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वो हेटर्स की बात करती दिख रही हैं।
उर्फी बोल रही हैं, बहुत साल तक मेंटर ट्रॉमा, फिजिकल ट्रॉमा और जहरीला वातारवण झेला। मुझे लगता था कि मैं खुदकुशी ही कर लूं। इंस्टाग्राम नहीं, 90 के दशक की सास हो गया है। ताने ही मिल रहे हैं। मुझे तो लग रहा है मैंने शादी कर ली है हर एक से। उर्फी का ये वीडियो मिस मालिनी की इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगी है।
उर्फी के कपड़ों को लेकर सुजैन खान की बड़ी बहन फराह अली खान भी काफी कुछ बोल चुकी हैं। उन्होंने उर्फी के कपड़ों को घटिया बताते हुए उन्हें डिस्टेस्टफुल कहा था। जिसपर उर्फी ने भी उनपर पलटवार किया था। इसी बीच कश्मीरा शाह ने भी इस कैट फाइट में उर्फी पर हमला बोला था।
इंस्टाग्राम पर मशहूर है: एक इंटरव्यू में कश्मीरा से उर्फी और फराह की तकरार के बारे में सवाल किया था। जिसपर उन्होंने कहा था, ह्वये लोग केवल इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं। मैं करियर बना रही हूं, मैं वो फिल्में बनाने में व्यस्त हूं जो देश-दुनिया में बदलाव लाएंगी। ये लोग केवल स्पॉट होकर अपना करियर बना रहे हैं। मैं उन लोगों के बारे में बात करना पसंद नहीं करती।ह्व
उर्फी ने दिया ऐसा जवाब: कश्मीरा शाह के इस बयान से उर्फी बिफर गईं और उन्हें खरी-खोटी सुना दी। उर्फी ने कश्मीरा को फराह अली खान की चापलूस बताते हुए कहा,ह्वकश्मीरा जी आप कैसे कह सकती हो कि मैं सिर्फ इंस्टाग्राम पर मशहूर हूं और असल जिंदगी में नहीं। आप तो कहीं भी फेमस नहीं हैं।ह्व
राखी सावंत ने दी उर्फी को नसीहत: राखी सावंत कश्मीरा और उर्फी दोनों की ही दोस्त हैं। अब इस लड़ाई में उन्होंने उर्फी को नसीहत दी। उन्होंने कहा, ह्वतुम इतना गुस्सा क्यों हो रही हो उर्फी। तुमने जो भाषा का इस्तेमाल किया है मुझे वो पसंद नहीं आया। मीडिया तुम्हें आगे बढ़ा रही है और मीडिया एक ऐसी चीज है जो तुम्हें आगे बढ़ाती भी है और कुर्सी पर बिठाने के बाद में गिरा भी देती है।ह्व इसके साथ ही राखी ने कहा कि बॉलीवुड में अच्छे से रहो।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *