एक साल बाद दिखीं राहा कपूर

36
Share

एक साल बाद दिखीं राहा कपूर, पापा रणबीर-मम्मी आलिया की गोद में इठलाई लाडली बेटी, हर अदा पर फिदा हुए फैंस
पूरे एक साल बाद दिखीं राहा कपूर, पापा रणबीर-मम्मी आलिया की गोद में इठलाई लाडली बेटी, हर अदा पर फिदा हुए फैंस
टीम इंडिया की शानदार जीत और वानखेड़े स्टेडियम में उमड़े बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर ने खेल प्रेमियों और सिनेमा प्रेमियों, दोनों का दिल जीत लिया है। भारत ने इंग्लैंड को सात रनों से मात देकर लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री की है, जहां रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। इस ऐतिहासिक जीत के साक्षी कई बड़े सितारे बने, लेकिन सारी लाइमलाइट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नन्ही बेटी राहा कपूर ने बटोर ली। पूरे एक साल बाद जब राहा लोगों के सामने आईं तो लोग उन्हें देखते रह गए। राहा की क्यूटनेस से न लोग नजरें हटा पाए और न ही उनके क्यूट अंदाज से। अब राहा के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस कंफ्यूज हो रहे हैं कि राहा आखिरा पापा जैसी दिखती हैं या मम्मी जैसी।
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम उस समय उत्साह से भर गया जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की। स्टैंड्स में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे दिग्गज कलाकार अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। मैच के दौरान का माहौल देखने लायक था, लेकिन जैसे ही कैमरा रणबीर और आलिया की तरफ मुड़ा, प्रशंसकों की नजरें उनकी बेटी राहा पर टिक गईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में राहा अपने माता-पिता के साथ बेहद उत्साहित नजर आईं। वह कभी रणबीर की गोद में बैठकर तालियां बजाती तो कभी आलिया की तरफ देखकर प्यारी मुस्कान बिखेरती दिखीं। वो मां की गोद में लिपटी भी नजर आईं। प्रशंसकों के लिए यह पल किसी फैमिली गोल से कम नहीं था, जहां पूरा परिवार एक सुर में टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहा था।
सोशल मीडिया पर राहा के इन क्यूट पलों को प्रशंसकों ने खूब सराहा। एक यूजर ने लिखा, ‘रणबीर और आलिया को राहा के साथ चीयर करते देखना बहुत सुकून देने वाला है,’ वहीं दूसरे ने इसे हर क्रिकेट प्रेमी का सपना बताया। प्रशंसकों का मानना है कि राहा की मासूमियत ने मैच की गंभीरता के बीच खुशियों के रंग भर दिए। आलिया और रणबीर का राहा के प्रति यह सहज और प्यारा व्यवहार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग राहा को सबसे क्यूट बच्चा कह रहे हैं। कई लोग ये तय करने में लगे हुए हैं कि आखिर राहा किसके जैसी लगती है, पापा या मम्मी। एक फैन ने लिखा, ‘एक साल बाद राहा को देखा तो लगा वो अब रणबीर की तरह नहीं बल्कि एकदम अपनी मम्मी आलिया की तरह लगने लगी है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘नहीं वो आलिया और रणबीर की मिक्स है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बच्चे कितनी जल्दी बड़े होते हैं, एक साल में ही राहा कितनी बदल गई है।’