Share

नई दिल्ली। संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन देशभर में अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को इस संबंध में एक अधिसूचना जारी है, जिसमें कहा गया है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को पूरे भारत में अवकाश रहेगा। माना जा रहा है कि हालिया विधानसभा चुनावों में दलित समुदाय ने जिस तरह से भाजपा का साथ दिया है, उसके बाद पार्टी दलित समुदाय को साथ लेकर मिशन 2024 की तरफ कदम बढ़ाना चाहती है।
पार्टी का मानना है कि केंद्र की मोदी सरकार की कई योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा इस वर्ग को मिला है। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो या फिर आवास और शौचालय.. इन योजनाओं का लाभ इस वर्ग को मिला है। विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने केंद्र और राज्य की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बताने के लिए लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया था। इस अभियान में भी दलित समुदाय से बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।
भाजपा हर साल, औपचारिक तौर पर अंबेडकर जयंती मनाती रही है लेकिन इस साल खासकर, उत्तर प्रदेश में इस मौके पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी अंबेडकर जयंती के जरिए मिशन 2024 के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है। यूपी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया का कहना है कि पार्टी दलित बस्तियों में जाकर सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बताएगी। रामचंद्र कन्नौजिया ने कहते हैं कि इस समाज के लोगों के लिए सबसे ज्यादा काम पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने किया है और 2024 तक वे इस दिशा में और भी काम करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *