Share

एजेंसीं न्यूज
बरेली। कोरोना वायरस का खौफ दिखाकर बरेली में मॉस्क की कालाबाजारी शुरू हो गई। वायरस से सुरक्षा के लिए सबसे कारगर एन-95 मास्क को थोक दुकानदारों ने दबाकर रख लिया है। जिसकी कमी बताकर 90 रुपये वाला मास्क अब 300-400 रुपये तक में बेचा जा रहा है। हॉलाकि यह बात सामने आने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को खाद्य विभाग मिलकर कालाबाजारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
बाजार में तीन तरह के मास्क उपलब्ध है। पहली श्रेणी में यूज एंड थ्रो मास्क आते हैं, जोकि पहले सिर्फ दो रुपये के हुआ करते थे। अब सात-आठ रुपये के बिक रहे हैं। काले रंग के मास्क बाजार में भरपूर उपलब्ध है। उनकी कालाबाजारी भी नहीं हो रही है। वह पहले भी 25 रुपये के बिकते थे। अब भी उसी रेट पर बिकवाली जारी है। इसके अतिरिक्त, वायरस पर सबसे कारगर एन-95 मास्क बाजार से गायब बताया जा रहा है।
यह मास्क पहले सिर्फ 90 रुपये का बिकता था, लेकिन अब इस मास्क को कोई रेट नहीं रह गया है। थोक से लेकर फुटकर तक 300 से 400 रुपये का बेचा जा रहा है। बरेली केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने बताया कि सारे दुकानदारों से अपील की गई है। बीमारी का अनावश्यक लाभ न लिया जाए। ड्रग अर्थारिटी को भी लेटर भेजा गया है।
कोरोना वायरस को लेकर चर्चाएं तमाम हैं मगर इससे डरने की जरूरत नहीं। जिला इस वायरस से अभी दूर है। सतर्क रहिए और बेफिक्री के साथ होली का त्योहार पूरे उल्लास से मनाइए। एहतियात बस इतना है कि भीड़ में जाने से बचें। स्वास्थ्य विभाग डटा हुआ है। वायरस बरेली तक न पहुंचे इसकी रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नितीश कुमार ने सीएमओ विनीत शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बताया कि दूसरे देशों की यात्रा करने वाले 59 लोगों को चिह्न्ति किया गया था। जिन्होंने चीन, हांगकांग, ताइवान और ईरान जैसे देशों की यात्र की थी। जांच की तो इनमें से पांच लोगों में सर्दी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण मिले। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजा गए थे। रिपोर्ट भी निगेटिव आई। अभी दस लोगों की निगरानी की जा रही है जो 28 दिन तक चलेगी। उन्होनें यह भी बताया कि अभी ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों की निगरानी कर रहे हैं, क्योंकि इससे कोरोना वायरस फैलने की संभावना सबसे ज्यादा है। अगर किसी में कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो हम फिर उसके संपर्क में आने वालों की निगरानी व जांच करेंगे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *