Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की कमिश्नरी सभागार में आयोजित 121वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त मुरादाबाद मण्डल श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने एमडीए को अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित गुणात्मक सुधारात्मक कार्यवाही करके मुरादाबाद के आर्थिक ढांचे तथा निर्यात क्षमता के दृष्टिगत प्राधिकरण की आय में वृद्धि करने तथा जनाकांक्षाओं की पूर्ति हेतु आधारभूत नागरिक अवस्थापना सुविधायें विकसित करने के दृष्टिकोण से विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाएं प्रारम्भ करके मुरादाबाद को एक सुव्यवस्थित एवं सुनियोजित शहर के रुप में विकसित करने हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त /अध्यक्ष एमडीए श्री सिंह ने आम जनता को फर्जी प्रापर्टी डीलरों एवं डेवलपरों के चंगुल से बचाने हेतु जन शिक्षण पर बल देते हुए जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा हेतु जन जागरुकता अभियान चलाने के एमडीए अधिकारी को निर्देश दिये, ताकि फर्जी प्रापर्टी डीलर आम जनता का शोषण न करने पाये। साथ ही उन्होंने बिना लेआउट के अवैध कालौनियां विकसित करने के दोषी फर्जी प्रापर्टी डीलरों व डेवलपरों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। बैठक में कमिश्नर ने मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित कालौनियों जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर योजना, भोगपुर मिठौनी, काशीराम जी नगर योजना, पण्डित नगला रोड स्थित देहरी मुस्तहकम योजना, हनुमान मूर्ति तिराहे के निकट, मऊ काशीराम जी नगर योजना तथा सीतापुरी दस सराय योजना सम्मिलित है, को साफ-सफाई हेतु नगर निगम को हस्तान्तरित कर हैण्डेड ओवर -टेकन ओवर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के एमडीए सचिव एवं नगर आयुक्त को निर्देश दिये।
बैठक में प्राधिकरण आवंटित सम्पत्तियो में स्थल का वास्तविक लीज प्लान प्राप्त होने पर अतिरिक्त भूमि के मूल्यांकन व देयता के संबंध में निर्णय लिया गया कि यदि लीज प्लान प्राप्त होने पर भूमि की मात्रा आवंटित क्षेत्रफल से बढ़ती है तो बढ़े हुए क्षेत्रफल में आवंटित क्षेत्रफल से 10 प्रतिशत अधिक तक पुरानी दर से तथा उसके अतिरिक्त बढ़े हुए क्षेत्रफल की नई दर लगाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बिना कब्जा प्राप्त किये प्राधिकरण आवंटी द्वारा बिक्रय की गयी प्राधिकरण की सम्पत्तियों के कब्जापत्र द्वितीय देयता को जारी किये जाने के संबंध में निर्णय लिया गया कि यथा संभव रजिस्ट्री के दिन ही आवंटी को कब्जा प्रमाण पत्र प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध करा दिया जाये, ताकि समस्या का समाधान हो सके।
बैठक में प्राधिकरण द्वारा नया मुरादाबाद आवासीय योजना में निर्माण किये जा रहें सोर्सिंग हब परियोजना में आवेदकों द्वारा पंजीकरण धनराशि वापिस मांगे जाने पर कटौती पर निर्णय लिया गया कि निर्मित सोर्सिंग हव एवं वेयर हाउस का निर्माण विवादग्रस्त एवं अपूर्ण होने के कारण आवंटियों द्वारा उक्त सम्पत्तियो का कब्जा उन्हें प्राप्त न होने के क्रम में जमा धनराशि ब्याजरहित बिना कटौती के वापस कर दी जाये। बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा निगम को 30 बेडेड श्रमिक कल्याणकारी बीमा चिकित्सालय की स्थापना हेतु मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 12 हजार वर्गमीटर संस्थागत भूमि चिन्हित कराकर सामान्य दरों पर बिक्रय /उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया, जिससे प्राधिकरण को 32 करोड की आय अर्जित होगी। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक (अफोर्डेबिल हाउजिंग इन पार्टनरशिप) के अन्र्तगत विकसित कालौनियों मंे वाह्य विकास कार्य कराये जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के आय व्ययक 2020-21 को विचारोपरान्त अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसमें बताया गया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल आय रु0 28939.16 लाख तथा व्यय रुपये 54096.26 लाख अनुमानित रखा गया है तथा प्रारम्भिक अवशेष को सम्मिलित करते हुए अनुमानित कुल आय रु0 98883.60 लाख तथा अनुमानित व्यय रु0 54096.26 लाख किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में जिलाधिकारी /उपाध्यक्ष एमडीए राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चैहान, सचिव एमडीए प्रेरणा शर्मा, अपर निदेशक कोषागार कमलेश कुमार रावत, सहयुक्त नियोजक, वित्त नियंत्रक के0के0 गुप्ता, अधीक्षण अभियंता जल निगम सहित महेन्द्र गुप्ता, राजीव कालरा आदि बोर्ड सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन सचिव एमडीए प्रेरणा शर्मा ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *