Share

एजेंसीं न्यूज
बरेली। शुक्रवार को तड़के हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट बदल दी है। होली के पर्व पहले हुई बारिश ने जहां ठंड बढ़ा दी है। वहीं सामान्य जनजीवन को भी प्रभावित कर दिया है। कुछ देर रुकने के बाद अभी भी बारिश जारी है।
गुरुवार की देर रात मौसम में आए अचानक बदलाव ने शुक्रवार की तड़के से अपना असर दिखाना शुरु कर दिया। चमकती बिजली के साथ गडगड़ाते हुए बादलों के बीच बरसते पानी ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है। रही सही कसर हवाओं ने पूरी कर दी। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने पहले ही बारिश होने की संभावना जताई थी।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है। जिसकी जद में पूरा उत्तर भारत है। यही वजह है कि गुरुवार को भी सुबह बरेली और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हुई थी। दिन भर मौसम भी अठखेलिया करता रहा। पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। तापमान में थोड़ी गिरावट होगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *