Share

हरिद्वार। होली के त्योहार को सप्ताह भर का समय शेष रह गया हैं। बाजारों में होली के रंग का सरूर धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। रंग, गुलाल व पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। वहीं बच्चों ने भी हफ्ते भर पहले ही होली की खरीददारी शुरू कर दी है। इस बार पिचकारी में टेक्नोलॉजी का रंग सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इस पिचकारी की खासियत यह है कि पिचकारी से रंग निकलते ही गीत-संगीत बजेगा और एलईडी लाइट जलेगी। बाजार में बच्चों की पसंद को देखते हुए कई तकनीकी और डिजाइन वाली पिचकारियों के साथ मुखौटे और बालों की रंग-बिरंगी विग भी उपलब्ध हैं।
बाजार में मौजूद छोटा भीम, सुपरमैन, ओगी, मोटू-पतलू, डोरेमोन, मासा एंड बियर सहित कई कार्टून किरदारों की पिचकारियां बच्चों को लुभा रही हैं। ज्वालापुर के दुकानदार मुकुंद गुप्ता ने बताया कि होली के लिए ग्राहकों ने खरीददारी शुरू कर दी है। बाजार में पिचकारी का रेट 20 रुपये से लेकर 480 रुपये तक है। वहीं रंग दस रुपये से लेकर 120 रुपये तक रखे गए हैं। दुकानदार प्रवीण स्नेही ने बताया कि इस बार होली महीने के शुरू में पड़ रही है तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार होली का त्योहार अच्छा रहेगा। ग्राहक की जेब और जरूरत के अनुरूप बाजार में तरह-तरह के उत्पाद मौजूद हैं। चाइनीज आइटम से कर रहे परहेजरू बाजारों में देसी व विदेशी रंगों की भी भरमार है। दुकानदार सुनील अग्रवाल का कहना है कि बाजार में देसी आइटमों के साथ विदेशी आइटम भी रखे गए है। लेकिन पहले के अनुसार इस बार विदेशी आइटम पर दुकानदारों ने कम ही हाथ रखा है। उन्होंने बताया कि देसी रंगों की अपेक्षा विदेशी रंग सस्ते हैं। लेकिन विदेशी रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जबकि, देसी रंगों का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *