Share

रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। इसमें 60 अभिभावकों ने प्रतिभागिता किया। इस दौरान अभिभावकों से फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए।
बैठक में संघ सचिव डॉ. भारती शर्मा ने आंतरिक व विश्वविद्यालय परीक्षा के संबंध में नियमावली से अभिभावकों को अवगत करवाया। डॉ. अर्चना चैहान ने सांस्कृतिक व शिक्षणोत्तर गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं अभिभावकों ने महाविद्यालय के अनुशासन, शैक्षिक व शिक्षणोत्तर गतिविधियों के प्रति संतोष जताया। संस्कृत संभाषण शिविर में प्रतिभाग करनी वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. असमा सिद्दकी, डॉ. शिखा शर्मा, नवल किशोर पंत उपस्थित रहे।
ग्रीन ब्रिगेड टीम की 38 छात्राओं ने आइआइटी रुड़की परिसर में नमामि गंगे के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर छात्राओं को गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने, विलुप्त प्रजातियों, पक्षियों, स्तनधारी जीवों एवं पर्यावरणीय स्वच्छता की विविध जानकारियां दी गई। छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर अंजलि प्रसाद, डॉ. अंशु गोयल, डॉ. अंजु शर्मा और छात्राओं में दीप्ती, आरती, अल्का, खुशबू उपस्थित रही।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *