Share

हरिद्वार। लक्सर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में मौजूद हजारों की कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, केशव नगर मोहल्ले में विकास कुमार का मकान है। विकास की पत्नी स्वाति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी को उसके पति बिजनौर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान कॉलोनी में ही रहने वाली उनकी मां की तबीयत खराब होने पर वह उनके घर चली गई। रात के समय चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुसे और एक कमरे में मौजूद अलमारी का ताला तोड़कर सोने की अंगूठी, कान की बालियां, मांग टीका, चांदी की पाजेब, एटीएम कार्ड और 15500 रुपये की नगदी चोरी कर ली।
अगले दिन वह मां के घर से वापस लौटी, तो उसे चोरी का पता चला। उसने अपने पति को जानकारी दी। पति के वापस लौटने पर वह कोतवाली पहुंची। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
लक्सर के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में चोरों ने एक ग्रामीण के घर से चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोगों के जागने पर चोर यहां लगी एलईडी लेकर भाग निकले। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी जुगेंद्र अपने स्वजनों के साथ घर में सोया हुआ था। रात के समय चोरों ने उनके कमरे की कुंडी लगाकर उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद चोर दूसरे कमरे में रखे हजारों की कीमत के चांदी के गहने चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर उन्हें चोरी का पता चला।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *