Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जा रहे सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का निरीक्षण किया जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रेमी ने स्योडारा और रीठ जाकर घर घर टीमों द्वारा किए गए कार्य का जायजा भी लिया । डॉक्टर दिनेश कुमार प्रेमी ने बिलारी के ग्राम स्योडारा की टीम 36 और रीठ टीम नंबर 34 का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि टीमें घर-घर जाकर टीबी से संबंधित लक्षणों के आधार पर प्रश्न पूछ रही हैं ।संदिग्ध रोगियों की बलगम की जांच कराई जा रही है। इसके उपरांत उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रीठ का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग डीपीसी डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने बताया कि एसीएफ के दौरान पोलियो अभियान की तर्ज पर टीमें संदिग्ध टीबी रोगियों की पहचान करती है और बलगम का नमूना इकठ्ठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी में जांच करायी जाती है जिसमें टीबी प्रमाणित होने पर 48 घण्टे में रोगी का उपचार शुरू कर दिया जाता है। प्रत्येक टीबी रोगी को 500 रूपये पोषण हेतु दिये जाते है।
डीपीपीएमसी मनोज कुमार डीपीटीसी अनुज कुमार शर्मा एसटीएस सुशील कुमार एसटीएलएस राजीव गौड टीबीएचवी जोगिंदर सिंह ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *