Share

एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हिंसा ग्रस्त इलाकों में दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। अब तक 18 एफआईआर हुई हैं और 106 लोग गिरफ्तार हुए हैं। बुधवार को दिनभर कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई, जिससे माना जा रहा है कि पुलिस बहुत हद तक हिंसा पर लगाम लगाने में कामयाब हुई है। कई इलाकों में पुलिस जवानों का मार्च जारी है। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि कुछ इलाकों में माहौल खराब है। अगर सेना लगाए जाने की जरूरत है तो सेना लगाई जाए।
हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि अब तक कुल 18 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 106 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। हमारे पास हिंसाग्रस्त इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी है और सबूत भी मिले हैं। बुधवार दिनभर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *