Share

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पहला हादसा मंगलवार रात कुंजा बहादरपुर रेलवे फाटक के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। वहीं, दूसरा हादसा मंगलौर हाईवे पर हुआ, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
दरअसल सरठेड़ी गांव निवासी पिंटू और उसका साथी अंकित इकबालपुर किसी काम से आए थे। रात करीब नौ बजे बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे। इनकी बाइक जैसे ही कुंजा बहादरपुर फाटक के समीप पहुंची, तो सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिंटू और साथी अंकित घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित का उपचार चल रहा है। युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। झबरेड़ा थाना प्रभारी रवींद्र शाह का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *