Share

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के मंगलौर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका पता युवती के गर्भवती होने पर चला। मामला सामने आने के बाद युवती के स्वजनों ने आरोपित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की बेटी गांव में ही एक अन्य महिला के घर पर नौकरी करती है। करीब छह महीने पहले युवती उस महिला के घर का कामकाज कर रही थी। उस समय महिला कहीं बाहर गई थी। आरोप है उसी दौरान गांव का ही अफसर नाम का एक युवक मकान में दाखिल हो गया। आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी धमकी के बाद युवती डर गई और उसने अपने परिवार के लोगों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। दो दिन पहले अचानक ही युवती की तबीयत बिगड़ने लगी। इसपर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। परिवार के लोगों को चिकित्सक ने बताया कि युवती करीब छह माह की गर्भवती है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *