Share

रुड़की। नगर निगम में कार्यकारिणी समिति और विकास समिति का गठन न होने से नाराज पार्षदों ने बुधवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कार्यकारिणी समिति एवं विकास समिति के तत्काल गठन की मांग की। नगर आयुक्त ने इस संबंध में महापौर एवं शासन से निर्देश मांगे हैं।
पार्षद दल के नेता राकेश गर्ग ने बताया कि नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में कार्यकारिणी समिति और विकास समिति का गठन होना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर ने जानबूझकर इसकी अनदेखी की। साथ ही दोनों समितियों का गठन नहीं करने दिया। जबकि बोर्ड बैठक के दौरान ही नियमानुसार यह कार्यकारिणी गठित होनी थी। बुधवार को भाजपा पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने नगर आयुक्त नूपुर वर्मा को ज्ञापन देकर दोनों समितियों के गठन की मांग की। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि दोनों समितियों के गठन के लिए महापौर और शासन से निर्देश प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सागर गोयल, अनूप राणा, सोनू कश्यप, संजीव तोमर, जेपी शर्मा, सोनू धीमान, वीरेंद्र गुप्ता, विकास पाल, प्रवीण संधू, मनोज कुमार, संजय कश्यप मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *