Share

मु0 रिज़वान
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के निर्माण में हो रही देरी की खीझ सोमवार को महानगर के लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर उतारी ।सोमवार को भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एयरपोर्ट पर कदम रखते ही मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो गया। जिसमें लोकोशेड पुल बनने में देरी को लेकर लोगों का गुस्सा साफ झलक उठा। व्हॉट्सएप और फेसबुक पर वायरल हुए मैसेज में लिखा था ष् मुरादाबाद आ सकते हैं ट्रंप, दुनिया में बन रहे सबसे लंबे पुल मुरादाबाद के लोकोशेड पुल को देखने की ट्रंप ने जताई इच्छा…। इस मैसेज के वहाटस एप व फेसबुक पर वायरल होते ही लोगों ने बिना किसी देरी के इसे आगे फॉरवर्ड करने में जरा भी देरी नहीं दिखाई।
लगभग साढ़े चार साल पहले शुरू हुआ लोकोपुल का अब तक पूरा न हो पाना शहर के लोगों की सबसे बड़ी टीस बन गया है। इस पर आधे अधूरे तरीके से काम होते देख आजिज आ चुके लोगों में रेल लाइन की तरफ पुल के गर्डर रखने का काम शुरू होने को लेकर उम्मीदें जागीं, लेकिन, इस काम के लिए आई क्रेन के आए दिन खराब हो जाने से मायूसी बढ़ गई है। इसी मायूसी और गुस्से का इजहार सोमवार को सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लोको पुल से जोड़कर वायरल हुए मैसेज के जरिये लोगों ने किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *