Share

एजेंसी न्यूज
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने सोमवार को आगरा पहुंचे। ताजमहल के विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा, ताजमहल हमें प्रेरित और चकित करता है। भारत के धनी और विविधतापू्र्ण संस्कृति का यह जीता जागता उदाहरण है। धन्यवाद भारत! इससे पहले हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप के स्वागत में सैकड़ों कलाकारों ने ‘मयूर नृत्य’की प्रस्तुति दी। डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट कर कहा प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक संदेश देने के लिए प्रथम महिला और मैं दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आये हैं। अमेरिका, भारत से प्रेम करता है। अमेरिका भारत का सम्मान करता है। अमेरिका के लोग हमेशा भारत के लोगों के सच्चे और निष्ठावान दोस्त रहेंगे। ट्रम्प के ताजमहल देखने के दौरान उनकी पुत्री इवांका भी अपने पति के साथ मौजूद रहीं।
आगरा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को ताजमहल का एक बड़ा चित्र भेंट किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *