Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के रीजनल कार्यालय बरेली के आर टी पी एम ओ डॉ एस पी अग्रवाल ने मुरादाबाद का दौरा कर सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान का निरीक्षण किया तथा घर घर जाकर टीमों द्वारा किए गए कार्य का जायजा भी लिया । डॉक्टर एस पी अग्रवाल ने मूंढापांडे ब्लाक के ग्राम दलपतपुर की टीम 62 नं और ताजपुर क्षेत्र रामपुर दोराहा की टीम नंबर 95 का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि टीमें घर-घर जाकर टीबी से संबंधित लक्षणों के आधार पर प्रश्न पूछ रही हैं ।संदिग्ध रोगियों की बलगम की जांच कराई जा रही है। इसके उपरांत उन्होंने सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर का भी निरीक्षण किया जहां पर की जा रही बलगम की जांचों पर असंतोष व्यक्त किया और लैब टेक्नीशियन सुरजीत सिंह की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ दिनेश कुमार प्रेमी की अध्यक्षता में जिला क्षय केंद्र टाउन हॉल मुरादाबाद पर एसीएफ सुपरवाइजरों की संध्याकालीन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डॉ एस पी अग्रवाल ने कहा गया कि सुपरवाइजर प्रत्येक टीम के पांच घरों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण अवश्य करें।
डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने बताया कि एसीएफ के छः दिनो में 278871 व्यक्तियों की ेबतममदपदह की जा चुकी है और 4147 पाये गये संदिग्ध रोगियों में 2834 के बलगम की जाँच की जा चुकी है जिसमें 56 रोगियों को टीबी की पुष्टि हो चुकी है।
डीपीपीएमसी मनोज कुमार डॉक्टर दुर्गेश्वर प्रसाद अनुज कुमार शर्मा सौरभ कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *