Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। सन्त निरंकारी चैरिटेबल फॉउंडेशन ब्रांच मुरादाबाद द्वारा बाबा हरदेव सिंह के 66 वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुरादाबाद में सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसका शुभारंभ डॉक्टर आरिफ एवं मंशाराम संयोजक संत निरंकारी मंडल के कर कमलों द्वारा प्रातः 8ः00 बजे किया गया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज बाबा हरदेव सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतवर्ष के 400 शहरों में 1166 अस्पतालों में सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर प्रातः 7ः00 बजे से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवक एवं संत निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवक प्रार्थना स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए प्रार्थना स्थल पर ही आवश्यक दिशा निर्देश देने के पश्चात सभी स्वयंसेवक सफाई अभियान में जुट गए सभी स्वयंसेवक सफाई अभियान में तल्लीन दिख रहे थे एक-एक स्थान को रगड़ रगड़ कर साफ कर रहे थे स्वयंसेवकों द्वारा यह प्रयास किया जा रहा था कि किसी भी प्रकार की गंदगी ना रह पाए अस्पताल जिला चिकित्सालय मुरादाबाद के प्रत्येक भाग में जाकर सफाई की गई व पार्कों तथा नालियों आदि की भी सफाई स्वयंसेवकों द्वारा की गई इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया जिसमें मंशाराम संयोजक संत निरंकारी मंडल ब्रांच मुरादाबाद एवं अमित अंकित चंचल गौतम रजनी जी द्वारा पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा पार्क में वृक्षारोपण अभियान किया गया जिससे पर्यावरण स्वच्छ हो सके क्योंकि हमारे सतगुरु का भी यही नारा है कि वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं । इस अभियान में पूरे भारतवर्ष में 400 शहरों में 1166 अस्पतालों में 3.5 लाख वॉलिंटियर्स सेवा कर रहे हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *