Share

रुड़की। केंद्रीय विद्यालय नंबर-एक में शनिवार को स्काउट गाइड के जन्मदाता राबर्ट स्टिफैंस स्मिथ बैडन पावेल के जन्मदिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना की गई और स्काउट गाइड का महत्व और आवश्यकता प्रकाश डाला गया।
विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि स्काउटिग छात्राओं को शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही दूसरों की सेवा के लिए प्रेरित करती है। इससे जीवन अनुशासन आता है। जो आगे बढ़ने के लिए सहयोग कर करता है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के जरिये बैडन पावेल ने जो मार्ग हमें दिखाया है। सभी को उसका अनुसरण करना चाहिए। धर्म जाति के भेदभाव को भुलाकर मानव और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानना चाहिए। स्काउट गाइड कप्तान नीलम सिंह ने बैडन पावेल के जीवन सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रियंका कला, कुसुम जोशी, राखी दायमा, पहल सिंह एवं जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *