Share

रुड़की। लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने अगले सप्ताह दस दिन का भुगतान देने का वायदा किया है। चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय चीनी मिल में 10 दिन की भुगतान की एडवाइज तैयार की जा रही है। 15 फरवरी को चीनी मिल 15 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर देगी। इस माह के अंत तक किसानों को 25 दिसंबर तक का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान ने इस संबंध में देर शाम चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक लेते हुए गन्ना भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उधर इकबालपुर चीनी मिल प्रबंधन ने भी जल्द 25 दिसंबर तक का भुगतान देने की बात कही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *