Share

रुड़की। संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को विभिन्न संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मनमोहक झांकियों को शामिल किया गया। शहर के अलावा आसपास के देहात क्षेत्र में भी जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई।
सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास सेवा समिति सुनहरा की ओर से संत रविदास की 643वीं जयंती पर धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कलियर विधायक फुरकान अहमद ने किया। लोगों की ओर से जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वहीं वक्ताओं ने संत रविदास के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रविदास सेवा समिति के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, अरविद प्रधान, फकीर चंद, राजवीर, अजब सिंह, राकेशा, अमित, सुनील, मनोज, जनेश्वर प्रसाद मौजूद रहे। बार एसोसिएशन रुड़की की ओर से रामनगर कचहरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर गौरव गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने संत रविदास की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि संत रविदास किसी एक समाज के नहीं बल्कि सर्व समाज के महान प्रवर्तक थे। उनका मार्गदर्शन समाज के हर वर्ग एवं जाति के लिए था। उन्होंने दबे-कुचले एवं शोषित समाज के उत्थान के लिए कार्य किए।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोमर ने कहा कि गुरु रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर पवन कुमार, बालेश्वर कुमार, दीप सिंह, कुंवर कुशवाह, चैधरी लिल्लू सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा पनियाला, भगवानपुर और झबरेड़ा के भगतोवाली में भी संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। भगतोवाली में कार्यक्रम के दौरान डा. वीरेंद्र कुमार, नीटू, सोनू आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *