गरीब शाह की दरगाह के दानपात्रों से हजारों की रकम चोरी

162
Share

रुड़की। कलियर क्षेत्र में चोरों ने गरीब शाह की दरगाह में रखे दो बड़े दानपात्र उठाकर पास के जंगल में फेंक दिए। आरोपितों ने दरगाह की दीवार तोड़कर यहां से दानपात्र नीचे फेंके थे। खाली दानपात्र सुबह के समय जंगल में पड़े मिले। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
इमाम साहब की दरगाह के निकट ही गरीब साह की दरगाह काफी ऊंचाई पर है। इस दरगाह में करीब चार फुट के दो बड़े दानपात्र रखे हैं। करीब एक सप्ताह पहले कलियर में उर्स हुआ था। उर्स के दौरान दूर दराज से हजारों की संख्या में जायरीन आए थे। इसके चलते गरीब साह की दरगाह में रखे दोनों दानपात्रों में हजारों की नकदी जमा थी।
देर रात को चोरों ने दरगाह का ताला तोड़ दिया। चोरों ने दरगाह की दीवार और जाली जोड़ दी। इसके बाद यहां से दोनों बड़े दानपात्र उठाकर आरोपितों ने टूटी हुई दीवार से नीचे जंगल में फेंक दिए। इसके बाद आरोपितों ने जंगल में जाकर दानपात्रों का ताला तोड़ दिया। दानपात्रों से हजारों की रकम लेकर फरार हो गए।
सुबह जब दरगाह के खादिम वहां पर पहुंचे तो ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर जाने पर दोनों दानपात्र गायब मिले। इसके बाद गद्दीनशी ने मौलाना इकबाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो खाली दानपात्र जंगल में पड़े मिले। कितनी रकम चोरी हुई है। इसका अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY