Share

हरिद्वार। पूर्व विदेश मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कालांकार रियासत के राजा दिनेश प्रताप सिंह की धर्मपत्नी महारानी नीलिमा सिंह का बुधवार को हरिद्वार में खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजसी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी बेटी पूर्व कांग्रेस सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह के पुत्र भुवन्यु सिंह ने दी।
उत्तराखंड की टिहरी रियासत के महाराजा नरेंद्र शाह की पुत्री और महाराजा मानवेंद्र सिंह की बहन महारानी नीलिमा सिंह का मंगलवार को 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया था। कालाकांकर, टिहरी, रामगढ़, दिलवाड़ा, बड़बानी और रूड़ी (ओरछा) समेत विभिन्न राजघरानों के प्रतिनिधियों ने खड़खड़ी श्मशान घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी। कालाकांकर और टिहरी राजघराने के प्रमुख लोगों के साथ गणमान्य नागरिक, राजनेता और अधिकारी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अघ्पत करने पहुंचे थे। टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी हरिद्वार पहुंचकर राजकुमारी रत्ना सिंह को ढांढस बंधाया।
महारानी नीलिमा कुमारी सिंह का बचपन टिहरी रियासत की राजधानी नरेंद्रनगर में बीता था। उनकी यहां से कई यादें जुड़ी थीं। टिहरी राजघराने के सदस्य ठाकुर भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि महारानी नीलिमा अक्सर टिहरी और नरेंद्रनगर आया करती थीं। बाद में उम्र अधिक हो जाने पर उनका आना-जाना कम हो गया था। वह अंतिम बार यहां राजा मानवेंद्र सिंह के निधन पर आईं थी। बताया कि अंतिम विदाई पर उन्हें टिहरी राजघराने की तरफ से भी राजसी सम्मान दिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *