Share

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राजीव घई और उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद के अध्यक्ष विश्वास डाबर का मध्य हरिद्वार के होटल में स्वागत किया गया। इस दौरान विश्वास डाबर ने कहा कि संगठित होकर ही समस्याओं का निदान कराया जा सकता है।
कहा कि पंजाबी समाज लगातार राष्ट्रहित में अपना योगदान दे रहा है। पंजाबी समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पंजाबी समाज को बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। राजीव घई ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के विकास में भूमिका निभा रहा है। गढ़वाल मंडल प्रभारी सुनील अरोड़ा ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा सामाजिक कार्यो में वर्षभर अपना योगदान देता है। राजू ओबराय ने कहा कि पंजाबी समाज के प्रत्येक सदस्य को समाज हित में सहयोग करना चाहिए।
कहा कि संगठन की शक्ति एकता में ही होती है। इसलिए समाज एकजुट होकर रहे। इस मौके पर विमलेश आहूजा, पंकज छाबड़ा, अनिल कुमार कुमार, संजय बहल, जगदीश लाल पाहवा, संजय सहगल, अन्नू कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *