एजेंसी न्यूज
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। टैक्स स्लैब को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया है। 5 से 7.5 लाख रुपये की कमाई तक 10 फीसदी टैक्स देना होगा। 7.5 से 10 लाख रुपये की कमाई तक 15 फीसदी टैक्स देना होगा। 10 से 12.5 लाख रुपये की कमाई तक 20 फीसदी टैक्स देना होगा। 12.5-15 लाख रुपये तक की कमाई तक 25 फीसदी टैक्स देना होगा।
राहुल गाधी ने बजट को बताया खोखला
बजट 2020-21 पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के सामने आज मुख्य मुद्दा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की हालत है। इसपर कोई केंद्रीय ठोस रणनीतिक योजना इस बजट में नहीं थी। इतिहास में सबसे लंबा बजट था, परन्तु उसमें कुछ था नहीं, खोखला था।
सबसे लंबा भाषण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया है। लगभग ढाई ढंटे के बाद उन्होंने बाकी भाषण सदन के पटल पर रख दिया। इससे पहले जसवंत सिंह ने 2003 में 2 घंटे 13 मिनट का भाषण दिया था।
इनकम टैक्स का नया स्लैब
टैक्स स्लैब को लेकर बजट में बड़ा ऐलान किया है। 5 से 7.5 लाख रुपये की कमाई तक 10 फीसदी टैक्स देना होगा। 7.5 से 10 लाख रुपये की कमाई तक 15 फीसदी टैक्स देना होगा। 10 से 12.5 लाख रुपये की कमाई तक 20 फीसदी टैक्स देना होगा। 12.5-15 लाख रुपये तक की कमाई तक 25 फीसदी टैक्स देना होगा।
सरकार एलआईसी में आईपीओ लाएगी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार आईपीओ द्वारा एलआईसी में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचने का प्रस्ताव करती है।
टैक्सपेयर्स के लिए वित्त मंत्री का ऐलान
टैक्सपेयर चार्टर को संस्थागत रूप दिया जाएगा।हम टैक्सपेयर्स को भरोसा दिलाते हैं कि उनके साथ किसी तरह की प्रताड़ना नहीं होगी। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर इस तरह की कोई बात हुई तो आपराधिक मामला चलेगा।
महिलाओं को ताहफा
बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ में बेहतरीन नतीजे देखने को मिले हैं। 6 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समार्टफोन दिए गए हैं। 2020-21 के पोषण संबंधी कार्यक्रमों के लिए 35,600 करोड़ का प्रस्ताव है। महिला विशिष्ट कार्यक्रमों को 28,600 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
शिक्षा क्षेत्र में 99,300 करोड़ का प्रस्ताव
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 99,300 करोड़ का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा कौशल विकास के लिए 3 हजार करोड़ का प्रस्ताव।
किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला
बजट में किसानों को लेकर 16 सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया गया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि हमारी सरकार की ओर से कृषि विकास योजना को लागू किया गया है, पीएम फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है।
वित्त मंत्री ने कश्मीरी कविता पढ़ी
वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कश्मीरी कविता का हिंदी अनुवाद सुनाया, श् हमारा वतन खिलते हुए सालीमार बाग जैसे, हमारा वतन डल में खिलते हुए कमल जैसा, नवजवनों के गर्म खून जैसा, मेरा वतन तेरा वतन, हमारा वतन, दुनिया का सबसे प्यारा वतन।











