Share

देहरादून। स्मार्ट सिटी के तहत अब दून के चैराहे भी स्मार्ट होंगे। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है और एचपी कंपनी को यह प्रोजेक्ट दिया गया है। जल्द ही शहर के 49 चैराहों पर ऐसी ट्रैफिक लाइट लग जाएंगी जो ट्रैफिक के मिजाज को समझ सकेंगी। यदि ट्रैफिक कम है तो स्वतरू ही सिग्नल ग्रीन हो जाएगा और अगर सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है तो सिग्नल रेड हो जाएगा। इसके अलावा अन्य उपकरण भी चैराहों पर लगाए जाएंगे, जिससे आम आदमी का सफर और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
चैराहों पर अभी जो ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं, उनमें टाइमर फिट किया गया है। जो कि टाइम खत्म होने के बाद ही रेड लाइट या ग्रीन लाइट दिखाती हैं। शहर के प्रमुख 49 चैराहों पर अब जो ट्रैफिक लाइटें लगाई जा रही हैं वह पूरी तरह से स्मार्ट होंगी। इन स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों पर सेंसर लगाए जाएंगे, जोकि ट्रैफिक वॉल्यूम को पढ़ लेंगे। इसके अलावा प्रत्येक चैराहे पर हाई डेफिनेशन वाले कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि हर वाहन की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *