Share

रुद्रपुर। चीन में नौकरी कर रहे ऊधमसिंहनगर के शक्तिफार्म निवासी दंपती कोरोना संक्रमण से घबराकर स्वदेश लौट आए हैं। वतन वापसी पर दंपती को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया। जहां उनकी काउंसलिंग की गई और मेडिकल जांच के लिए सेंपल कलेक्शन किया गया। शक्तिफार्म निवासी दंपती चीन के शंघाई शहर में बीते 11 साल से रहते हैं। वहां पर वह एक टेक्सटाइल इंडस्ट्री में नौकरी करते हैं। दंपती की 11 माह की बेटी भी है।
दिनों चीन के कई शहरों में कोरोना वायरस का कहर फैलने से वहां दहशत की स्थिति बनी है। ऐसे में भारती वहां से वापस लौट रहे हैं। ऐसे में शक्तिफार्म निवासी दंपती ने भी वतन वापसी की योजना बनाई। दंपती ने बीते 26 जनवरी को शंघाई से नई दिल्ली की फ्लाइट पकड़ी और शाम को स्वदेश पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने पर कोरोना वायरस के चलते उनकी थर्मल जांच की गई। जिसमें वह खतरे से बाहर बताए गए। इसके बाद जनपद के स्वास्थ महकमे ने उनसे संपर्क किया और उन्हें काउंसलिंग के लिए जिला मुख्यालय बुलाया।
यहां एसीएमओ डा. अविनाश खन्ना व स्वास्थ्य कर्मी मनोज आर्या ने दंपती की काउंसलिंग की और बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल की। एसीएमओ डा. अविनाश खन्ना ने बताया कि एहतियान उनका ब्लड सैंपल कलेक्शन किया गया है, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *