Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। रविवार के बाद सोमवार को भी कंपकंपाती ठंड ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त किया। वहीं कोहरे का कहर भी लगातार जारी है। सुबह 9 बजे तक इतना जबरदस्त कोहरा था कि दृश्यता केवल 10 मीटर तक रह गयी थी। इसके बाद भी सार दिन कोहरे की धुंध छाई रही और लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी एक सप्ताह ठंड ऐसे ही सतायेगी। गुरूवार व शुक्रवार को बारिश की सम्भावना है। एक सप्ताह बाद ही मौसम थोड़ा सामान्य होगा। कोहरे की मार के चलते रोडवेज की बसों व ट्रेनों के संचालन में काफी बाधा आ रही है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलम्ब से चल रहीं है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *