Share

हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। दिल्ली रोड हाईवे को जयंतीपुर से जोड़ते हुए पीर का बाजार का रोड करूला क्षेत्र से मिला देता है। इस मार्ग पर रोजाना काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही है। वर्षों से पीर का बाजार का जर्जर मार्ग निर्माण की बाट जोह रहा था। दो माह पूर्व कार्य शुरू हुआ और अब ठेकेदार ने कार्य को पूरा तो कर दिया मगर 10 मीटर का सबसे खस्ताहाल टुकड़ा अब भी ऐसे ही छोड़ दिया गया है।
बता दें कि पीर का बाजार रोड की हालत कई सालों से खराब थी। हुकूमत एक्सप्रेस ने इस मुद्दे के शिद्दत से उठाया और दो माह पूर्व इस रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ। नगर निगम द्वारा लगभग 29 लाख रूपये की अनुमानित लागत से इस रोड का निर्माण कार्य आबिद मार्केट से लेकर एमडी पब्लिक स्कूल तक सीसी इंटर लाॅकिंग ईंट से कराया गया है। शुरू से ही इस निर्माण कार्य को लेकर लोेग सवाल उठाते रहे कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया है। इतना ही नहीं रोड बनने से पहले नालियां भी ठीक से नहीं बनाई गई। ‘‘भागते भूत की लंगोटी भली’’ वाली कहावत का अनुसरण करते हुए क्षेत्रवासियों ने इस पर भी सब्र कर लिया कि चलो पहले से खस्ताहाल सड़क से तो निजात मिली। मगर क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने अब भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है और आबिद मार्केट के पास मस्जिद से रोड तक का लगभग 8-10 मीटर का टुकड़ ऐसे ही छोड़ दिया है जिसकी हालत काफी खस्ता है और बरसात होने पर यहां स्थिति काफी खराब हो जाती है। रात के अंधेरे में ई रिक्शा व दुपहिया वाहन इस जर्जर मार्ग में गिरते रहते है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर इस छोड़े गये टुकड़े को ठेकेदार ने नहीं बनाया तो वह नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। ताज्जुब की बात यह है कि गुणवत्ता से दूर हुए इस निर्माण पर नगर निगम के अवर अभियंता से लेकर बड़े अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए है। कमीशनखोरी के चक्कर में ठेकेदार ने जमकर निर्माण में घालमेल किया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *