Share

एजेंसीं न्यूज
आगरा। डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज हो गया है। यहां अखिल भातीय विद्यार्थी परिषद वामपंथी छात्र संगठनों को बैन कराने के लिए प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान एबीवीपी के छात्र सदस्यों का एनएसयूआइ के छात्रों से हो गया। आमना सामना होने पर दोनों ओर के छात्र सदस्घ्य भड़क गए। प्रदर्शन उग्र होता देख पहले से तैनात पुलिस फोर्स को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने एनएसयूआइ के छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।
एएमयू, जेएनयू, जामिया मिलिया जैसे हिंसा और विवाद की आग में सुलग रहे विश्वविद्यालय की फेहरिस्घ्त में आगरा के आंबेडकर विश्घ्वविद्यालय का भी नाम शनिवार को शामिल हो सकता था।
वो तो समय रहते पुलिसबल तैनात होने के कारण दोनों छात्र संगठनों की भीड़ उग्र होती उससे पहले ही पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। शनिवार को एबीवीपी ने दिल्ली पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में वामपंथी छात्र संगठनो का नाम उजागर होने पर वामपंथी छात्र संगठनो को बैन कराने हेतु विश्वविघालय में प्रदर्शन था, जिसमें ये घटना घटी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *