Share

एजेंसीं न्यूज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 2020 का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है।
पहले से घोषित परीक्षा कार्यक्रमों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, बल्कि जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 2020 में आयोग अब 16 परीक्षाएं करवाएगा। इससे पहले 25 जुलाई 2019 को आयोग की ओर से जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर में 2020 में आठ परीक्षाओं का ही कार्यक्रम तय हुआ था।
यूपीपीएससी की ओर से जारी नए कैलेंडर में पहले तय परीक्षाओं में 16, 23 फरवरी, 20 अप्रैल, 16 मई, 21 जून, 16 अगस्त, 15 अक्टूबर व तीन दिसंबर को जो परीक्षाएं होनी थी वह तय तारीख पर ही होंगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में आगे परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *