Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। घने कोहरे और कम दृश्यता की मार से लगातार ट्रेन और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में आज घना कोहरा देखने को मिला। शनिवार को कम दृश्यता के चलते उत्तर रेलवे क्षेत्र की 19 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं चेन्नई हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के चलते चार विमानों को डायवर्ट करना पड़ा और दस विमान लेट हैं।
अधिकारियों के अनुसार, री-यूनियन द्वीप (सेंट-डेनिस) से चेन्नई जाने वाली एयर ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट बी 738 को त्रिची की ओर डायवर्ट कर दिया गया। घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण शुक्रवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे पर कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया था।
समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली लगभग 19 ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *