Share

एजेंसीं न्यूज
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान के सबसे पवित्र सिख गुरुद्वारा ननकाना साहिब में भीड़ द्वारा पथराव की घटना की निंदा की और कहा कि इससे साबित होता है कि पड़ोसी देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ कितना बुरा बर्ताव किया जा रहा है।
सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा किया गया हमला इस बात का प्रमाण है कि वहां अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है।श् उन्होंने इस दौरान हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, कांग्रेस कब पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को स्वीकार करेगी।
बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का दमन थमने का नाम नहीं ले रह है। सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पत्थरबाजी की। भीड़ ने श्री ननकाना साहिब में रहने वाले सिखों के साथ मारपीट की और उनके घरों पर पत्थरबाजी भी की। गुरुद्वारे को शुक्रवार दोपहर को भीड़ ने घेर लिया।
पिछले साल ज्ञानी भगवान सिंह की बेटी जगजीत कौर का अपहरण कर उसका धर्मातरण करवाने वाले मोहम्मद हसन के रिश्तेदार राणा मंसूर ने भीड़ को उकसाया और ननकाना साहिब के गेट पर पथराव किया। घटना उस समय हुई, जब मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा कर घर को लौट रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *