Share

जम्मू। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक मामूली रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के कवदरा इलाके में शनिवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि घाटी का माहौल खराब करने के लिए पाकिस्तान व आतंकी संगठन लगातार नापाक कोशिशें कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच खौफ फैलाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देने की हरकतें की जा रही हैं। इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे माइन ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में सेना के लेफ्टिनेंट समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी सीमा से सटे इलाकों में दौरे पर थी। इस दौरान यह धमाका हुआ।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *