Share

देहरादून। विकासनगर कोतवाली के बादामावाला शिव मंदिर के पास चोरों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड फौजी के बंद घर को खंगाल दिया। इस दौरान घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी ले गए।
बादामावाला शिव मंदिर के पास हिमजन कल्याण सभा अध्यक्ष जगदीश चंद के बेटे पंचम सिंह का घर है। पंचम सिंह सेना से रिटायर होने के साथ ही वर्तमान में हाईडिल में कार्यरत हैं। दिन के समय पंचम सिंह परिवार के साथ ससुराल लक्ष्मीपुर गए थे।
इसी बीच चोरों ने बंद घर देखकर घर के पीछे के गेट पर लगा प्लास्टिक काटा और अंदर हाथ देकर दरवाजा खोला। इसके बाद चोरों ने अंदर घुसकर सभी कमरे खंगाले और नगदी व जेवरात ले गए। जब वह घर वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा मिला।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *