नोएडा में पिटबुल ने चबा डाला युवक का पैर

76
Share

नोएडा में पिटबुल ने चबा डाला युवक का पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पिटबुल डॉग ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। डॉग ने युवक के पैर को अपने जबड़ों में फंसा लिया था। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक पिटबुल डॉग ने एक युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक डॉग शेल्टर होम में हमले के वक्त पिटबुल इतना खूंखार हो गया था कि उसने युवक के पैर को अपने जबड़ों में फंसा लिया और उसे बुरी तरह चबा डाला। लोगों ने बहुत मुश्किल से युवक को पिटबुल से आजाद कराया लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुका था। पिटबुल डॉग के हमले में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा हैबता दें कि शेल्टर होम में पिटबुल के हमले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पिटबुल अपने जबड़े में युवक के पैर को दबाए हुए है और उसे लगातार काटे जा रहा है। उसने युवक के पैर को इतनी बुरी तरह काटा कि उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में रहने वाले एक परिवार ने शादी में जाने की वजह से पिटबुल को नोएडा के सेक्टर 108 में बने डॉग शेल्टर में छोड़ा था। पिटबुल ने इसी डॉग शेल्टर के कर्मचारी पर हमला किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया।पिटबुल के हमले के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी डॉग शेल्टर के मालिक ने ध्यान नहीं दिया।उनका कहना है की कई बार इस शेल्टर होम को लेकर शिकायत की गई है रिहायशी इलाके में इस तरह की शेल्टर होम नहीं चलने चाहिए। बता दें कि पिटबुल प्रजाति के डॉग बेहद आक्रामक होते हैं और अक्सर इनके द्वारा हमलों की खबरें सामने आती रहती हैं। कई मौकों पर तो पिटबुल ने इंसानों पर इतने घातक हमले किए हैं कि पीड़ित की जान तक चली गई है। भारत समेत दुनिया के कई देशों में या तो पिटबुल पूरी तरह बैन है या इसे पालने पर कई तरह की पाबंदी लगाई गई है।